best news portal development company in india

वेनेजुएला के बाद क्या ईरान पर अमेरिका करेगा सैन्य कार्रवाई? ट्रंप के बयान से बढ़ी दुनिया की चिंता

SHARE:

 

 

 

 

 

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, ट्रंप के कड़े बयानों और ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या वेनेजुएला के बाद अब ईरान अगला निशाना बन सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन से जुड़े हालिया बयानों ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने “जरूरत पड़ने पर” ईरान पर हमला करने की रणनीति को लेकर शुरुआती स्तर पर चर्चा की है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि अभी तक ईरान पर हमले को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। न ही किसी तरह की सैन्य या नौसेना तैनाती की आधिकारिक योजना सामने आई है। फिलहाल यह सिर्फ विचार-विमर्श और कयासों तक ही सीमित है।

Leave a Comment