
कोलकाता स्थित चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आई-पैक (I-PAC) पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी और उसमें पश्चिम बंगाल सरकार व पुलिस के कथित हस्तक्षेप से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। देश की शीर्ष अदालत ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बंगाल सरकार को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 3 फरवरी तय की है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ की गई शिकायत को भी स्थगित कर दिया है।







