best news portal development company in india

ईरान में बढ़ते तनाव और प्रदर्शनों के बीच भारतीयों की वापसी,विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी 

SHARE:

नई दिल्ली। ईरान में बढ़ते तनाव और प्रदर्शनों के बीच भारतीयों की वापसी,विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी ईरान में गहराते सुरक्षा संकट और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी शुरू हो गई है। शुक्रवार देर रात ईरान से लौटे भारतीयों का एक बड़ा दल नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। महीनों से तनाव और अनिश्चितता के बीच रह रहे इन नागरिकों और उनके परिजनों के चेहरों पर घर वापसी की राहत साफ झलक रही थी।

ईरान से लौटे नागरिकों ने वहां के डरावने मंजर को साझा करते हुए बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में स्थिति काफी अनियंत्रित हो गई थी। प्रदर्शनों के कारण न केवल सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई, बल्कि कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गईं। संचार के साधन ठप होने से लोग अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिससे असुरक्षा की भावना और बढ़ गई थी।

ईरान में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों का उपयोग कर जल्द से जल्द स्वदेश लौटे।

Leave a Comment