best news portal development company in india

मौनी अमावस्या पर्व को लेकर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया

SHARE:

प्रयागराज। माघ मेला में मौनी अमावस्या पर्व से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार जिला अधिकारी मनीष वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा ने कंट्रोल रूम में पहुंचकर पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया।उन्होंने कहा श्रद्धालुओं को मार्ग पर पुलिसकर्मी सहयोग करें साथ ही निर्धारित रूट से ही श्रद्धालु को जाने दें। उन्होंने आगे दिशा निर्देश माघ मेला में ड्यूटीरत पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार रखते हुये सेवा/समर्पण भाव से कार्य करें।

माघ मेला ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर सघन चेकिंग करते हुये निरन्तर भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखें।

विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सी0सी0टी0वी0 पर सतर्क दृष्टि रखते हुये मॉनीटरिंग करते रहें।

Leave a Comment