
प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संगम नोज पर जाने के लिए कह रहे थे, लेकिन वहां पर काफी भीड़ की वजह से उन्हें जाने के लिए मना किया गया. झड़प के बाद वे धरना देने के लिए बैठ गए. चल रहे माघ मेले में पुलिस और संत के अनुयायियों के बीच झड़प के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठ गए थे. इस बीच उनको कंप्यूटर बाबा का समर्थन मिला है. कंप्यूटर बाबा शंकराचार्य के समर्थन में धरना स्थल पर जमीन पर लेटकर धरना दे रहे हैं. वहीं पुलिस का आरोप है कि उनके अनुयायियों ने सुरक्षा बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की.







