best news portal development company in india

पुलिस आयुक्त ने किया कुम्भा महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

SHARE:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त ने किया कुम्भा महादेव मंदिर का निरीक्षण, AI से बनाई गई भ्रामक तस्वीरों के मामले में 8 आरोपी दर्ज वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आज श्री कुम्भा महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोशल मीडिया पर एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) द्वारा जनरेट की गई फोटो के माध्यम से मंदिर को ध्वस्त दिखाया गया था, जो भ्रामक और जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर इन भ्रामक एआई जनरेटेड फोटो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। आरोपियों को निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विधिक प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने हेतु तीन दिन का समय दिया गया है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने आम जनता से अपील की कि किसी भी एआई जनरेटेड या संदिग्ध वीडियो, फोटो या सूचना को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर शेयर न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसी भ्रामक पोस्ट पर 24×7 निगरानी रखे हुए है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई