best news portal development company in india

किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

SHARE:

मिर्ज़ापुर। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केंद्रों के लक्ष्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधानसभा के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी के विशेष आग्रह एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।

दिनांक 19 जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित 5,कालिदास मार्ग,मुख्यमंत्री आवास पर रमाशंकर सिंह पटेल जी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बड़ी मात्रा मे किसानो का धान क्रय किया जा चुका है,किंतु इसके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका धान क्रय किया जाना शेष है। इस कारण क्षेत्र के किसानों में चिंता व्याप्त है और वे लगातार धान क्रय की अवधि एवं लक्ष्य बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से 37,000 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी किसान का धान बिना खरीदे न रहे,और किसी भी कीमत पर हर किसान का धान खरीदा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान क्रय की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला किसानों के हितों की रक्षा करने वाला है और इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी है और किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है और उन्होंने मुख्यमंत्री एवं विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई