best news portal development company in india

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नपे कर्नाटक के DGP

SHARE:

कर्नाटक। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद नपे कर्नाटक के DGP, ऑफिस में आपत्तिजनक हरकतों के आरोप, VIDEO हुआ था वायरल कथित रूप से महिलाओं के साथ वीडियो में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आने के बाद राव को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, राव ने इन वीडियो को पूरी तरह फर्जी और मॉर्फ्ड बताया है। उन्होंने इसे अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार देते हुए वीडियो की सच्चाई सामने लाने के लिए फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखने वाले वीडियो सामने आने के बाद राव को निलंबित किया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वीडियो वायरल होने के बाद राव कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।

 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। एक समाचार एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि वीडियो किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया और इसे किसने वायरल किया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच के लिए प्रारंभिक जांच शुरू की जा सकती है। इसमें साइबर अपराध विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि फुटेज के साथ किसी तरह की डिजिटल छेड़छाड़ हुई है या नहीं। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Leave a Comment