best news portal development company in india

अंदरुनी कलह, जातिगत जनगणना, 5 राज्यों में चुनाव… BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने होंगी कई बड़ी चुनौतियां

SHARE:

नई दिल्ली। नितिन नबीन ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है और वे पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष हैं, लेकिन उनके सामने कई चुनौतियां होंगी और उनके लिए पार्टी के युवा एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ भी तालमेल बिठाना होगा.

45 साल की उम्र में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने वाले वे पार्टी के इतिहास में पहले नेता हैं. वहीं नितिन नबीन बेशक निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं, लेकिन उनके लिए आगे की राह इतनी आसान नही होंगी।

इसलिए हाईकमान की ओर से पार्टी के करीब 14 करोड़ सदस्यों को, चाहे वे उनसे ज्यादा उम्र के क्यों न हों, निर्देश दिया गया है कि वे नितिन नबीन को उनकी उम्र देखकर जज न करें, बल्कि उनके साथ डील करते हुए उनके पद की गरिमा और प्रोटोकॉल फॉलो करें. उनके सामने दूसरी सबसे बड़ी चुनौती 10 साल से लगातार चल रही पार्टी के विस्तार की गति को बनाए रखने की होगी. क्योंकि साल 2029 के लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए विस्तार होते रहना जरूरी है.

नितिन नबीन को मौजूदा BJP शासित राज्यों में पार्टी की जीत को बरकरार रखते हुए दक्षिण भारत में BJP की पैठ बनाने की भी चुनौती का सामना उन्हें करना पड़ेगा. क्योंकि साल 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,पुडुचेरी, केरल और असम में विधानसभा चुनाव होने हैं और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल में आज तक BJP सरकार नहीं बना पाई है. वहीं असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार BJP की सरकार बनाने की चुनौती भी उनके सामने है.

नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश में पहली बार हो रही जातिगत जनगणना भी होगी, क्योंकि इसके परिणाम देश की राजनीति को प्रभावित करेंगे. कई राज्यों में राजनीतिक समीकरण बदलेंगे. OBC और स्वर्ण जातियों की सही संख्या पता चलेगी, जिसके कारण बनने वाले नए समीकरणों के साथ BJP को तालमेल बिठाना होगा. क्योंकि पिछले कुछ सालों में देश की राजनीति जातिगत राजनीति पर फोकस हुई है.

जनगणना के बाद देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों का परिसीमन किया जाएगा, जिसके चलते विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा. ऐसे में महिलाओं के राजनीति में आने से उन्हें चुनावी जीत की ओर अग्रसर करना और महिलाओं के साथ BJP को आगे लेकर जाना चुनौती होगी

Leave a Comment