
मिर्ज़ापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंदरूफ के प्रधान पति की गाड़ी को रास्ते में रोककर हाथा पाही के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए कार में रखे 20 हजार रुपए लेकर भागे आरोपी बाइक सवार।पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर देकर जान मॉल की सुरक्षा हेतु गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत कुंदरूफ के अटारी गांव निवासी ग्राम प्रधान रिंकी देवी के पति उमेश ने मड़िहान थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया,कि सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घर से अपनी इंडिगो कार से भावां बाजार जा रहे थे।जैसे ही मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर कुंदरूफ चट्टी पर पहुंचे ही थे,कि एक ही बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया।सड़क किनारे गाड़ी खड़ी ही किया था,कि दोनों गाली गलौच करते हुए लाठी उठाकर मारने का प्रयास करने लगे।जैसे ही बाहर निकला तब तक ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। बढ़ती भीड़ देख भागते समय गाड़ी के स्टेयरिंग के नीचे रखा हुआ बीस हजार रुपए लेकर दोनों बाइक सवार भाग निकले।लिखित तहरीर में एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मड़िहान थाने में दिया है।पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि शिकायत के बाद भी मड़िहान पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में मड़िहान सीओ शिखा भारती ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच कराई जा रही है।







