मध्य प्रदेश। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर धार की भोजशाला में वसंत पंचमी पर मां वाग्देवी का पूजन शुरू हो गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए नमाज अदा करने हेतु प्रशासन ने अलग स्थान तय किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।







