आज लगभग पूरे दिन से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में रुक-रुक कर कही हल्की कही भारी बारिश हो रही है। कुछ जगह भारी बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं।
इस सिस्टम का असर अब पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान से हट चुका है।
आज रात से कल सुबह के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित नेपाल में भारी से अति भारी बारिश और ऊपरी पहाड़ी इलाकों पर अति भीषण बर्फबारी होगी।
जबकि पूर्वी पंजाब, चंडीगढ़, पूर्वी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां कल सुबह तक जारी रहेगी।
जिन इलाको में मौसम साफ हो चुका है उन इलाको जैसे पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब दर्ज होगा। कुछ जगह पारा -2°C तक भी गिरेगा।







