best news portal development company in india

शराब की दुकान में ओवर राइटिंग की शिकायत पर एसडीएम ने किया छापेमारी

SHARE:

 

मिर्ज़ापुर। शासन से मिली ओवर राइटिंग की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने कछवा थाना क्षेत्र महामलपुर स्थित शराब की दुकान में शुक्रवार की रात्रि में छापेमारी किया। जांच में स्टॉक एवं विक्रय रजिस्टर में अधिक कटिंग होने एवं संदिग्ध विक्रय गतिविधियों में लिप्त होने के साक्ष्य मिलने पर कछवा कोतवाली में एसडीएम ने एफआईआर करायी। जिला आबकारी अधिकारी, सीओ सदर मुनिंद्र पाल, एसएचओ कछवा, नायब तहसीलदार मझवा, एक्साइज इंस्पेक्टर सदर मौजूद रहे।

Leave a Comment