नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड में इयरफोन-चार्जर समेत नहीं ले जा सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नुकीली चीजें, गलती की तो नहीं मिलेगी एंट्री 77वें गणतंत्र दिवस 2026 परेड की तैयारियां जारी हैं। कर्तव्य पथ पर प्रवेश के लिए मोबाइल चार्जर, इयरफोन, पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नुकीले हथियार प्रतिबंधित रहेंगे। आप सिर्फ टिकट, फोटो आईडी, जरूरी दवा और पानी की छोटी बोतल ले जा सकेंगे।







