best news portal development company in india

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹14.84 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 3 राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

नई दिल्ली। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ₹14.84 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, 3 राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर लोगों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है इस मामले में गुजरात, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कंबोडिया और नेपाल से ऑपरेट हो रहा था

पीड़ित 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को फर्जी CBI और पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया गया और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी गई। WhatsApp वीडियो कॉल पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट और नकली कोर्ट की कार्यवाही दिखाकर दंपती को लगातार निगरानी में रखा गया। डर के माहौल में आरोपियों ने RBI अकाउंट के नाम पर ₹14.84 करोड़ की राशि आठ ट्रांजैक्शन में ट्रांसफर करवा ली

Leave a Comment