best news portal development company in india

अकोढ़ी छानबे में एक पागल बंदर ने मचाया आतंक

SHARE:

मिर्ज़ापुर। अकोढ़ी छानबे में एक पागल बंदर के आतंक की खबर है। बताया जा रहा है कि एक बाहरी आदमी ने इस बंदर को अकोढ़ी पंचपुलवा के पास छोड़ दिया है, जो अब तक दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर चुका है। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और बच्चे स्कूल जाना बंद कर दिए हैं।

वन विभाग और जिला प्रशासन से अनुरोध के बावजूद बंदर को हटाने का प्रयास नहीं किया गया है। लोग जिलाधिकारी से बंदर के आतंक से मुक्ति की गुहार लगा रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और क्षेत्रवासियों को बंदर के आतंक से मुक्ति दिलाएं।

महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज में भी बंदरों का आतंक है, जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान हैं। लखनऊ, अलीगढ़, शामली और फतेहपुर में भी बंदरों के आतंक की खबरें हैं।

Leave a Comment