मिर्जापुर जिम में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह दुबई भागने की फिराक में था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम है। आरोपी इमरान को रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मिर्जापुर लाया गया। उसे देहात कोतवाली लॉकअप में रखा गया। शाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी इमरान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया उसी पर मीडिया से सवाल पर आरोपी इमरान ने सपा नेता सतीश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया इमरान ने कहा राजनीतिक रंजिश के तहत मुझे फसाया जा रहा है जब मीडिया ने पूछा कौन फसा रहा है तो इमरान ने कहा सपा नेता सतीश मिश्रा।







