बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, माघ मेला विवाद और UGC मुद्दे से आहत बताए जा रहे
उत्तर प्रदेश से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, वह प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों की पिटाई की घटना से गहरे आहत थे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि UGC से जुड़े हालिया मुद्दों और अकादमिक संस्थानों को लेकर उपजे विवाद ने भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया। इन्हीं घटनाक्रमों से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्तीफे का कदम उठाया।







