best news portal development company in india

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर चारों तरफ शोक की लहर

SHARE:

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ और लोकप्रिय नेता अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे. बुधवार, 28 जनवरी को बारामती प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया. यह हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ सोचने-समझने का समय ही नहीं मिला. अजित पवार के निधन पर पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है. उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी शोक व्यक्त किया है. शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे ‘महाराष्ट्र की राजनीति का काला दिन’ बताया है. उन्होंने कहा कि अजित पवार के बिना महाराष्ट्र की राजनीति कुछ नहीं है.

Leave a Comment