best news portal development company in india

वध के लिए ले जा रहे पांच राशि गोवंश के साथ एक गिरफ्तार

SHARE:

मिर्ज़ापुर। थाना संतनगर पुलिस द्वारा क्रूरता पूर्वक पिकअप में लाद कर वध हेतु ले जाए जा रहे 05 राशि गोवंश बरामद व 01 गो-तस्कर गिरफ्तार पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व पशु तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ।

उक्त निर्देश के क्रम मे जनपद में गो-तस्करी तथा इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही भी की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में दिनांकः 27.01.2026 को थाना सन्तनगर पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनकी तिराहा के पास से पिकअप सवार 01 अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झंग्टू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ टाड़ीपर थाना रायपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त भौतिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल हो गया । पिकअप में क्रूरता पूर्वक बांध कर वध हेतु ले जाये जा रहे कुल 05 राशि गोवंशो को बरामद किया गया ।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई