best news portal development company in india

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा गठित की गई डेलिकेशन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

SHARE:

नाबालिग बालक की नृशंस हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है- यथांश केसरवानी 

 

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के बरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालक की नृशंस हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल दिनांक 28 जनवरी 2026 को पीड़ित परिवार से मिला।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश उपाध्यक्ष यथांश केसरवानी घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के निरंतर संपर्क में रहे। उन्होंने परिवारजनों से टेलीफोनिक वार्ता कर उन्हें भरोसा दिलाया था कि समाजवादी पार्टी उनके दुख में साथ खड़ी है और शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल के साथ परिवार से मिलकर संवेदनाएँ व्यक्त की जाएँगी।

 

 

अपने वचन के अनुरूप प्रदेश उपाध्यक्ष यथांश केसरवानी प्रतिनिधिमंडल के साथ 28 जनवरी को पीड़ित परिवार के बीच पहुँचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने परिवारजनों से उनकी इच्छाएँ जानीं और यह आश्वासन दिया कि यदि परिवार अखिलेश यादव से मिलना चाहता है, तो उन्हें समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय में मिलवाकर हर संभव राजनीतिक, सामाजिक एवं कानूनी सहायता दिलाई जाएगी।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष यथांश केसरवानी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ और पीड़ितों के न्याय के लिए लगातार संघर्ष करती रही है तथा इस जघन्य घटना में दोषियों को कठोर सज़ा दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर आवाज़ उठाएगी।

Leave a Comment