सोनभद्र। लोढ़ी टोल प्लाजा पर कानून को शर्मसार करने वाली घटना, महिला अधिवक्ता और परिजनों से टोल कर्मियों की बर्बर मारपीट, एक महिला गंभीर, वकीलों में आक्रोश
सोनभद्र के लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला अधिवक्ता आरती पांडे और उनके परिजनों के साथ टोल कर्मियों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज सोनभद्र की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टोल कर्मी लात-घूंसों से पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में वकील मेडिकल कॉलेज पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।







