best news portal development company in india

कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

वाराणसी। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 पकड़े गए, 5 वाहन सीज कमिश्नरेट वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 व्यक्तियों को वाहनों सहित पकड़कर थाने लाया गया। इस दौरान 5 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया, जबकि 13 लोगों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आमजन में सख्त संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment