best news portal development company in india

इस राज्य में बनने जा रही BJP की नई सरकार, BJP ने महासचिव तरुण चुग को दी है CM फेस चुनने की जिम्मेदारी

SHARE:

भाजपा ने मणिपुर में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू कर दी है। बीजेपी की संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। आज भाजपा की विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। मणिपुर से NDA के 20 विधायक रविवार रात को दिल्ली पहुंचे, जबकि अन्य विधायक बीते सोमवार को पार्टी हाईकमान से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे।

गौरतलब है कि मणिपुर में हिंसा के बाद एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 60 सदस्यों वाली विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। राज्यपाल ने सिंह के इस्तीफे के 4 दिन बाद यानी 13 फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राष्ट्रपति शासन खत्म होने की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2026 है। इसलिए भाजपा जल्द से जल्द राज्य में सरकार के गठन को लेकर तस्वीर साफ करना चाहती है।

Leave a Comment