best news portal development company in india

कलयुगी पिता का नाबालिक की चीखों से भी नहीं पसीजा दिल, दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर

SHARE:

दिल्ली। पहाड़गंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छठी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके साथ दुष्कर्म उसके अपने पिता ने ही किया है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन आई थी और वहां आकर उसने अपने पिता द्वारा किए गए उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार वह बहुत डरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 14 साल की पीड़िता अपने दोस्त के माता-पिता के साथ रविवार को पहाड़गंज थाना आई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां 15 दिन से अपने गांव बिहार गई हुई है। इसी दौरान उसके पिता ने मौके का फायदा उठाते हुए शनिवार रात को उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि इस तरह की घटना 4 से 5 बार हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन फिर भी उसके पिता ने उसे ही धमका दिया और न ही बेटी के दर्द में चीखने पर उस बेरहम पिता का दिल पसीजा। साथ ही पीड़िता ने कहा कि उसे अपने छोटे भाई-बहनों की सुरक्षा की भी चिंता है।
पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर भी घटनास्थल का परीक्षण किया है। साथ ही जरूरी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने उन सभी बातों को स्वीकार लिया है जो पीड़िता ने अपने बयान में अपने पिता पर आरोप लगाए थे।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसके पिता ने उसे यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी थी। पीड़िता बहुत डरी हुई थी। उसने बताया कि उसका पिता उसकी मां को बहुत बेरहमी से पीटता था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ BNS की धारा 64(2) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment