वाराणसी। पूज्यपाद श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानन्द ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौ सेवा गतिविधि काशी प्रांत के प्रांत गौ पालन एवं संवर्धन प्रमुख पं०शुभम् मिश्र को गौ-प्रवक्ता घोषित किया है।
इस दौरान मिडिया से बातचीत में श्री मिश्रा ने कहा कि पूज्यपाद धर्मसम्राट स्वामीश्री करपात्री जी महाराज का कथन है कि “हिंदू की सबसे सरल परिभाषा यह है कि जिसकी गौमय और गोमूत्र में श्रद्धा हो,वह हिंदू है।” गो देवताओं की देवता और रुद्रों की माता है,श्रीराम और श्रीकृष्ण की भी पूज्या है। श्री मिश्रा ने बताया कि प्रांत भर में गौ सेवा से जुड़े पूज्य संतों से मार्गदर्शन प्राप्त करके, अपने हिन्दू समाज को गौ व्रती बनाना, भारत को गौ वध के कलंक से मुक्त कराना ही हमारा ध्येय है।







