उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में अंधविश्वास का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हीरापुर गांव के निवासी संजू सिंह ने दावा किया कि उसकी पत्नी मिथिलेश देवी की मौत हो गई और उसका शरीर रातों-रात पत्थर की मूर्ति में बदल गया।
संजू सिंह ने बताया कि पिछले 5 सालों में उसकी पत्नी 5 बार मरकर जिंदा हो चुकी थी। उसका दावा था कि पत्नी के शरीर में देवी का वास था और वह अक्सर बीमार रहती थी । पति के मुताबिक, रात में पत्नी सोई थी, लेकिन सुबह बिस्तर पर उसकी जगह एक पत्थर की मूर्ति मिली, जो हूबहू देवी लक्ष्मी जैसी दिख रही थी।
इस ‘चमत्कार’ की खबर आग की तरह फैल गई और मूर्ति के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई। लोग पूजा-अर्चना और चढ़ावा चढ़ाने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इसे कोरी अफवाह बताया और भीड़ को समझाकर शांत कराया। जांच में सामने आया कि यह केवल अंधविश्वास फैलाने का प्रयास था।







