best news portal development company in india

उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व-भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ

SHARE:

बिहार। उप मुख्यमंत्री एवं राजस्व-भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा का भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां उन्हें अप्रत्याशित हालात का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति को “बाबा” कहे जाने पर वह भड़क उठा। गुस्से में उसने चिल्लाते हुए कहा,
“बूढ़ा समझ रखा है क्या, बादल फाड़ देंगे, उठाकर पटक देंगे।”

संवाद के दौरान राजस्व से जुड़े काम समय पर न होने को लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। हंगामा करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। यह विरोध उस समय शुरू हुआ, जब मंत्री विजय सिन्हा ने मंच से मौजूद लोगों से पूछा कि भूमि एवं राजस्व विभाग में उनकी कोशिशों का कितना असर दिखाई दे रहा है।

इस सवाल के जवाब में हाल में बैठे कई लोग खड़े हो गए और एक स्वर में कहा कि विभाग में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, काम नहीं हो रहे हैं। लोगों का कहना था कि गया जी में सुधार का कोई असर नहीं दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही अन्य जिलों में हालात बेहतर हुए हों, लेकिन गया जी में आज भी राजस्व विभाग के अधिकारियों की मनमानी चल रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई