best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में युवक ने गले पर तलवार से हमला कर किया हत्या

SHARE:

शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में बुधवार की रात शराब के नशे में दो लोगों में विवाद हो गया। ईंट से हमला करने पर दूसरे व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। तलवार के हमले में गर्दन और चेहरे पर चोट लगने से पंचदेव चौहान की मौत हो गई। हमला करने वाला भी घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रमेश धरकर को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। क्षेत्र के पक्के पोखरा मोहल्ले में निवासी पंचदेव चौहान (35)और रमेश धरकार (55) बैठकर शराब पी रहे थे । इस दौरान एक और व्यक्ति आ गया। उसने कुछ कहा इस पर पंचदेव व रमेश में शराब पीने के बाद गाली गलौज होने लगा। पंचदेव गाली देने से मना किया। रमेश धरकार नहीं माना तो पंचदेव ने उसे सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद रमेश घर में गया और तलवार लाकर पंचदेव की गर्दन पर वार कर दिया। लगातार दो-तीन बार वार करने से गर्दन और चेहरे पर चोट लगी। जिससे पंचदेव की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रमेश धरकार को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया ।जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। मौके पर को सीओ सिटी विवेक जावला, एएसपी सिटी नितेश सिंह पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शराब पीने के दौरान दो लोगों में विवाद हो गया । जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे को तलवार से हमला कर दिया जिसमें गर्दन पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। हमला करने वाला भी मारपीट में घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया । जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

Leave a Comment