best news portal development company in india

बीजेपी की सरकार आने के बाद दिल्ली में निजी स्कूल मालिकों ने 20 से 40 फीसदी तक बढ़ाई फीस: सौरभ भारद्वाज

SHARE:

दिल्ली। आप नेता व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि निजी स्कूल मालिकों को फायदा पहुंचाने के लिए ये सरकार चोरी-छिपे कानून लाई है! जिसके बाद दिल्ली में हाय-हाय मच गई और अभिभावकों ने प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार और प्राइवेट स्कूल लॉबी ने मिलकर कोर्ट में ड्रामा किया और सरकार ने सरेंडर कर दिया. जिस प्राइवेट स्कूल एक्शन कमिटी ने कोर्ट में मुक़दमा किया, वो भाजपा के दिल्ली शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं.

भाजपा की सरकार बनते ही निजी स्कूलों ने 20-80 फीसद फीस बढ़ा दी. जब पैरेंट्स विरोध पर सड़क पर उतरे तो सरकार ने फीस कंट्रोल करने के लिए कानून लाने का उन्हें धोखा दिया.

सरकार इस कानून को चोरी-छिपे लाई और बिना चर्चा के ही लागू भी कर दिया. यह हास्यास्पद है कि जिस कानून से निजी स्कूलों में बढ़ी फीस को कम नहीं किया जा सकता, उसे शिक्षा मंत्री अभिभावकों की जीत बता रहे हैं.

Leave a Comment