संसद का बजट सत्र जारी है, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। दरअसल, बुधवार को पीएम मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में जवाब देना था, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण उनका संबोधन टल गया।
ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बात को समझा और उसी के अनुरोध पर सदन में उपस्थित नहीं हुए, इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। स्पीकर ने यह भी कहा कि उस समय सदन में अप्रत्याशित स्थिति उत्पन्न हो सकती थी, इसलिए यह निर्णय लिया गया। इसके साथ ही ओम बिरला ने सभी सांसदों को सदन की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।







