best news portal development company in india

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को कोर्ट ने लगाई फटकार

SHARE:

दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को आदेश दिया था कि वह 4 फरवरी को सरेंडर कर दें. हालांकि, सरेंडर के बाद राजपाल यादव एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट में पेश हुए थे और राहत की मांग की. उन्होंने कहा था कि वह 25 लाख रुपये लेकर आए हैं और बाकी पैसे भी चुका देंगे. पर कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई और कहा कि पहले सरेंडर जरूरी है फिर किसी राहत पर विचार किया जा सकता है.
कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि सरेंडर के बाद कोर्ट इस बात की जांच करेगी कि कोई राहत दी जा सकती है या नहीं. हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राजपाल यादव को पहले जो बार-बार सरेंडर से राहत दी गई थी वह उनके द्वारा दिए गए आश्वासनों के आधार पर दी गई थी कि विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाएगा, और शिकायतकर्ता कंपनी को उसके पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा. पर ऐसा नहीं हो पाया. कोर्ट ने बताया कि अभी 9 करोड़ रुपये बकाया हैं.

Leave a Comment