यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुरादाबाद में कहा कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने ‘घूसखोर पंडत’ नाम से बनाई गई वेब सीरीज को OTT प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वेब सीरीज को लेकर समाज में गहरा आक्रोश था और सरकार किसी भी वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाले कंटेंट को बर्दाश्त नहीं करेगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के विरोध और नाराजगी की जानकारी उन्होंने स्वयं केंद्र सरकार तक पहुंचाई थी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से आश्वासन मिला कि ‘घूसखोर पंडत’ नाम से कोई भी वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होने दी जाएगी। सरकार की मंशा साफ है कि जाति के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने वाले प्रयासों पर सख्त कार्रवाई होगी।







