best news portal development company in india

निदेशक जनगणना कल आयुक्त कार्यालय सभागार में करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

SHARE:

मिर्ज़ापुर। शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त विन्ध्याचल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में दिनांक 10 फरवरी 2026 को आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक की जायेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुये संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2026 को 12 बजे से 01ः00 बजे तक जनगणना पदाधिकारियों के साथ निदेशक जनगणना की अध्यक्षता में समीक्षा, 01 बजे से 02 बजे तक कानून व्यवस्था, 02ः45 से 03ः45 बजे तक विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा, 03ः45 से 04ः30 बजे तक छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार हेतु मण्डलीय समन्वय समिति की बैठक एवं 04ः30 बजे से 05ः30 बजे तक राजस्व/चकबन्दी/कर-करेत्तर से सम्बन्धित कार्यक्रमो की समीक्षा मण्डलायुक्त द्वारा की जायेगी।

Leave a Comment