माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति करने का फैसला लिया है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में लिया गया। बीमा राशि दोगुनी होने से यात्रियों को अब पहले से ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।







