best news portal development company in india

ब्रिटिश नागरिकता लेने वाले मौलाना के घर ED की छापेमारी; मदरसे की मान्यता हुई थी रद्द

SHARE:

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर में ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमशुल हुदा खान के अस्थाई आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की. बुधवार सुबह करीब 7 बजे अधिकारियों की टीम पहुंची. इस दौरान टीम ने पूछताछ भी की.
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मुबारकपुर स्थित अस्थाई आवास पर सुबह ईडी ने छापेमारी की है. लेकिन, वह यहां से किसको लेकर गई है, इस संबंध में जानकारी नहीं है.
बता दें कि बीती 3 नवंबर को संतकबीर नगर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने ब्रिटिश नागरिक मौलाना शमशुल हुदा खान के खिलाफ धोखाधड़ी और विदेशी मुद्रा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के निर्देश पर की गई थी. जिसने SIT की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाया था.

रिपोर्ट में बताया गया था कि मौलाना शमशुल हुदा खान आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में स्थित मदरसा अशरफिया में शिक्षक था, जो मदरसा बोर्ड से अनुमानित मदरसा है. वर्ष 2007 में वह ब्रिटेन चले गए थे और वर्ष 2013 में वहां की नागरिकता भी प्राप्त कर ली थी.

आरोप है कि ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने भारत के मदरसे से 31 जुलाई 2017 तक वेतन लिया. मदरसा बोर्ड ने रिकवरी के लिए भी आदेश जारी किया था, लेकिन यह आदेश हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया था.इस मामले में शासन ने पहले ही मदरसे की मान्यता रद्द कर दी थी और कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था. इन पर आजमगढ़ में तैनाती के दौरान लाभ पहुंचाने का आरोप लगा था।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई