मिर्ज़ापुर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में निकलने वाली पालकी यात्रा वाले मार्गो का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी एवं महंत योगानंद गिरी महाराज ने सिटी मजिस्ट्रेट,ईओ नगर पालिका,बिजली विभाग,जलनिगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यात्रा मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया।उन्होंने बूढ़ेनाथ,त्रिमोहानी,मुकेरी बाजार, लालडिग्गी,इमामबाड़ा,बल्ली का अड्डा,नारघाट,टेढ़ी नीम से गुजरने वाली यात्रा मार्गो पर जलनिगम द्वारा की जा रही कार्यों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर जलनिगम की लापरवाही देखने को मिली,सड़के खोदने के बाद उसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी।जिस पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के लोगो को कड़ी फटकार लगाते हुए महाशिवरात्री से पहले सभी मार्गों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।बता दे जलनिगम की लापरवाही को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कुछ दिनों पहले ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मिलकर समय से कार्य पूर्ण कराने की मांग भी की थी।जलनिगम के कार्यों के कारण यात्रा वाले मार्गो पर कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए है और कई जगहों पर गड्डे हुए है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि महाशिवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है,इस पर्व पर नगर के बूढ़ेनाथ और बरियाघाट से पालिका यात्रा निकलती है।जलनिगम के कार्यों के कारण यात्रा मार्गो पर सड़क को खोद कर उसकी मरम्मत नहीं की गई है।यात्रा को देखते हुए आज निरीक्षण किया गया, कई मार्गों पर जलनिगम द्वारा लापरवाही बरती गई।जिसे पर्व से पहले दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।अगर पर्व से पहले इनके द्वारा मार्गो को नहीं दुरूस्त किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराया जायेगा।इसके साथ ही नगर पालिका के निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी मार्गो की पैचिंग करने का निर्देश दिया गया। पीडब्लूडी,नगर पालिका मिलकर दो दिनों में धुंधी कटरा मार्ग का निर्माण करायेगी।जिन मार्गो पर मलबा पड़ा मिला है,उसे पर्व से पहले उठवा लिया जायेंगा।यात्रा वाले मार्गो पर विशेष साफ सफाई के निर्देश दिये गये है।जिन खम्भों पर लाइट नहीं है वहां स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।बिजली विभाग के अधिकारियो से तारो को ऊंचा करने और सुव्यस्थित करने के लिए भी कहा गया है।
इस मौके पर अलंकार जायसवाल,गौरव उमर,संदर्भ पांडेय,सलिल पाण्डेय ,अंकज मिश्रा,अश्वनी गुप्ता, प्रिंस केशरी,शिव सोनी,ईओ जीलाल,मनोज सेठ,विपिन मिश्रा,कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह अपने हमराहियों के साथ मौजूद रहे।






