महोबा। ड्राइविंग सीट पर कार में हेलमेट लगाकर बैठे जिस जनाब को आप देख रहे हैं, वह हैं भूपेंद्र सोनी… इनकी भी अलग कहानी है, गौर फरमाइए। मामला जिला महोबा का है। 5 फरवरी को भूपेंद्र सोनी अपनी कार UP95-Y-5272 कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में NH के किनारे खड़ी कर चाय पीने गए थे। वापस लौटे तो दरोगा जी ने कार का चालान हेलमेट नहीं पहनने की वजह से कर दिया। साहब तभी से सिर पर हेलमेट पहनकर कार ड्राइव कर रहे हैं, ताकि दोबारा चालान न कट जाए।






