best news portal development company in india

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 16 फरवरी की शाम विंध्याचल धाम में करेंगे दर्शन पूजन

SHARE:

मिर्ज़ापुर। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा 16 फरवरी की शाम विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद रात्रि लगभग 8:15 बजे विंध्याचल मंदिर पहुंचेंगे और मां विंध्यवासिनी का विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे। करीब एक घंटे के प्रवास के दौरान वे मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

धार्मिक मान्यता के अनुसार विंध्याचल धाम शक्तिपीठों में प्रमुख स्थान रखता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्णतः धार्मिक आस्था से जुड़ा बताया जा रहा है। मां के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद वे रात्रि लगभग 9:15 बजे विंध्याचल से प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment