चंडीगढ़ में बजट पूर्व प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान – वर्ष 2025-26 में 248 घोषणाओं में से 77 बजट घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। राज्य की जीडीपी में 12.67% वृद्धि दर्ज की गई है और प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय लगभग ढाई गुना बढ़ी है। 2024-25 में राजस्व में 52,376 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और राज्य का निर्यात 19.10 बिलियन डॉलर रहा। हरियाणा 2047 तक विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।







