कासगंज। कासगंज में पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद पति फंदे से झूला पहले बच्चों को जहर दिया और फिर पत्नी का गला काटा तीन दिन तक शव घर में पड़े रहे और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना का पता उस वक्त चला, जब शनिवार शाम एक युवक शादी का कार्ड देने घर गया। पुलिस ने छेनी-हथौड़े से लोहे का दरवाजा काटकर घर के अंदर किया प्रवेश। पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला, बगल में तीनों बच्चों के शव, जबकि नीचे फर्श पर पत्नी का शव हुआ बरामद मृतकों की पहचान श्यामवीर (50), उसकी पत्नी रामश्री (48), दोनों बेटियां प्राची (12), आकांक्षा (10) और बेटे गिरीश के रूप में हुई है। DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोग घटना के पीछे आर्थिक तंगी को वजह बता रहे हैं। मामले की जांच जारी है।







