best news portal development company in india

नहर का तटबंध टूटने से‌ फसलें हो रही नष्ट

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिगना क्षेत्र के दत्तपट्टी गाँव गाँव में नहर का तटबंध टूटने से‌ फसलें नष्ट हो रही हैं। अर्जुनपुर पंप कैनाल से निकली नहर का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बहते हुए खेतों में भर रहा है। जिससे फसलों को क्षति पहुंच रही है। लघु डाल नहर खंड के अवर अभियंता बीएल बिंद ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता कर नहर में पाइप लाइन लगवाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता श्रवण कुमार ने बताया कि एक सप्ताह बाद भूमिगत पाइप लाइन बिछाया जाएगा। प्रधान संदीप शुक्ला,राम अवध पांडेय,जयशंकर मिश्रा,दिनेश कुमार आदि ने बताया कि बगैर पाइप लाइन लगाए नहर पाटकर सड़क बना दिया गया है। खेतों में पानी भरने से सरसों, मटर, चना, मसूर की फसलें चौपट हो रही हैं।

Leave a Comment