best news portal development company in india

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से विदेशों में उत्साह, निवेश के लिए पहुंचे सिंगापुर-जापान 

SHARE:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जापान दौरे से पहले टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजधानी की कुछ सड़कों पर स्वागत की तैयारियां की गई, जहां भगवा झंडे और बैनर लगाए गए। ‘जय श्रीराम’ के नारे भी सुनाई दिए। स्थानीय भारतीय संगठनों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों की तैयारी की गयी।समुदाय के लोग इसे सांस्कृतिक एकता और भारतीय परंपराओं के प्रदर्शन के अवसर के रूप में देख रहे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग स्वागत कार्यक्रमों में भाग लेने की तैयारी में जुटे दिखे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सिंगापुर और जापान में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यात्रा के दौरान औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर चर्चा हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है।

Leave a Comment