best news portal development company in india

विंध्यवासिनी धाम में ‘नकली वीआईपी दर्शन’ का खेल, आम श्रद्धालु घंटों लाइन में बेहाल

SHARE:

मिर्ज़ापुर। विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में इन दिनों भारी भीड़ के बीच ‘नकली वीआईपी दर्शन’ को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।

 

सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की कथित सेटिंग से प्रभावशाली लोगों को वीआईपी बताकर सीधे वीआईपी गेट से गर्भगृह तक प्रवेश कराया जा रहा है, जबकि आम श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं।

 

मुण्डन व यज्ञोपवीत के शुभ मुहूर्त के चलते श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन चरमरा गया है। दूर-दराज से आए भक्तों का आरोप है कि प्रोटोकॉल के नाम पर बार-बार लाइन रोक दी जाती है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

सैकड़ों करोड़ की सुविधाओं के बावजूद अव्यवस्था खत्म न होने पर सवाल उठ रहे हैं कि वास्तविक वीआईपी का मानक क्या है।

 

आजमगढ़ से आये अनुराग श्रीवास्तव, कानपुर से आये मनीष गौतम, दुर्गापुर से आये आदेश गुप्ता, वाराणसी से पूजा द्विवेदी, ने बताया कि घंटो लाईन मे लगने के बाद भी दर्शन नहीं हो पा रहा, पुलिस जहा से मन हो वहा से घुसा रही,

 

मंदिर प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले पर मौन हैं, जबकि श्रद्धालु पारदर्शी और संतुलित दर्शन व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment