best news portal development company in india

ट्रॉली बैगों और अलमारियों में छिपाकर रखी गई 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त

SHARE:

ओडिशा। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ओडिशा खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर देबब्रत मोहंती को गिरफ्तार कर उनके फ्लैट से चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। नोटों के बंडल ढेर कथित तौर पर ट्रॉली बैग में भरकर रखे गए थे। राज्य की एंटी-करप्शन एजेंसी द्वारा की गई यह अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार रात को हुई। देबब्रत मोहंती को एक लाइसेंस प्राप्त कोयला वेंडर से उसका काम आसान करने के बदले 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, विजिलेंस की टीमों ने मोहंती के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट, भद्रक जिले में उनके पैतृक घर और कटक स्थित कार्यालय पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

Leave a Comment