best news portal development company in india

BigBasket के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर आवेदक के खाते से 14,817 ठगे गए पैसे वापिस कराई

SHARE:

मिर्ज़ापुर। आवेदक सतेन्द्र कुमार सिंह निवासी मझवां थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 05.01.2026 को थाना कछवां की साइबर सेल में सूचना दी गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा BigBasket के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर आवेदक के खाते से कुल ₹ 14,817/- की साइबर ठगी की गयी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां साइबर सेल टीम द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33101260003408 पंजीकृत कराते हुए जांच प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां की साइबर सेल टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच के दौरान साइबर ठगी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 14,817/- को सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई । धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना कछवां साइबर सेल टीम पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । साथ ही आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा भविष्य में अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Comment