दिल्ली। कोर्ट से राहत के बाद रो पड़े अरविंद केजरीवाल
शराब घोटाला मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए। बातचीत के दौरान वे रो पड़े और उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी की कमाई की है। आज कोर्ट में साफ हो गया कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और केजरीवाल भी कट्टर ईमानदार है।”






