best news portal development company in india

वन माफियाओं के हौसले बुलंद वन दरोगा के संरक्षण में अवैध पेड़ो का कटान

SHARE:

मिर्ज़ापुर। जिगना थाना क्षेत्र के छानबे ब्लॉक के ग्राम सभा कोठरा कंतीत में हरे पेड़ों की खुलेआम कटान हो रही है, जबकि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चला रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के लगातार कटान हो रही है, जिससे क्षेत्र की हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। लोगों ने बताया कि इस अवैध कटान से पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडरा रहा है और आने वाले समय में जलस्तर व तापमान पर भी असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि वन विभाग के दरोगा की मिलीभगत से यह अवैध कटान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं है और अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment