मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने बैंकर्स सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों के समस्याओं का प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े। सी0एम0 युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदन व स्वीकृति के सापेक्ष बैंकर्स के द्वारा ससमय ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि वे अपने उद्यम को लगाने में गति प्रदान कर सकें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि सी0एम0 युवा उद्यमी विकास योजना 2025-26 के अन्तर्गत शासन द्वारा प्राप्त 2600 लक्ष्य के सापेक्ष विभिन्न बैंको 5009 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए गए जिसमें 1902 आवेदन स्वीकृत, के सोपक्ष 1798 आवेदन पत्र वितरण किया गया तथा 2627 आवेदन विभिन्न बैंको द्वारा निरस्त कर दिए गए जबकि 566 आवेदन पत्र बैंको पर स्वीकृति हेतु लम्बित है। मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, निवेश मित्र, ओ0डी0ओ0पी0 सी0एफ0सी0 निर्माण पर चर्चा सहित अन्य विशयो पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र योजना की समीक्षा के तहत प्राथमिकता पर ससमय निस्तारण का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, उपायुक्त उद्योग सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी व जनपद प्रमुख उद्यमी तथा एशोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।







