भंडारा जिले के रावणवाड़ी झील में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां नागपुर के पांच युवक कथित रूप से नशे की हालत में स्थानीय देखरेख करने वालों से विवाद के बाद जबरन नाव लेकर झील में उतर गए। इसी दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि अन्य चार युवक तैरकर किसी तरह किनारे लौटने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।






